जीवन कितना अनमोल है, यह जानने के लिए कभी-कभी इसे जोखिम में डालना पड़ता है |
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017
शनिवार, 18 फ़रवरी 2017
HSSC Based Model test paper - 18/02/2017
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017
सोमवार, 13 फ़रवरी 2017
शनिवार, 11 फ़रवरी 2017
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017
Surajkund International Crafts Mela (Faridabad)
इंटरनेशनल सूरजकुंड शिल्पकला मेले को जाने मेरी जुबानी
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम रोहित शर्मा है मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ की मुझे बहुधान्य.ब्लागस्पाट.इन के माध्यम से आपके साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है, आज से हम एक नया सेगमेंट शिरू कर रहे है जिसमे हरियाणा को जानेंगे इसमें हमारा जो फोकस रहेगा वो आपको हरियाणा के बारे में जानकारी प्रदान करना है जो आगामी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्व पूर्ण है तो "आए हरियाणा को जाने" |
हमारा आज का विषय है "इंटरनेशनल सूरजकुंड मेला" जो की आज से यानि 1 फरवरी से 15 फरवरी 2017 तक चलेगा, यह हरियाणा के फरीदाबाद शहर में आयोजित किया जा रहा है विश्व में इस हस्तशिल्प मेले ने अपनी एक अध्बुत पहचान बनाई है जिससे हरियाणा टूरिसम को एक नया अयाम मिला है परम्परा,विरास्त और संस्कृति के अध्बुत मिश्रण के साथ-साथ माटी की महक सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की पहचान है यह मेले हर वर्ष हरियाणा सरकार द्वारा फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है हर साल मेले का एक थीम रहता है और थीम के अनुसार ही मेला स्थल की साज सज्जा की जाती है |आज यह मेला ना केवल दुनिया की हलचल से दूर एक आदर्श जगह है, बल्कि कलाकारों , फैशन Designers और वयंजन प्रेमियो के लिए एक स्वर्ग है |
सूरजकुंड का इतिहास - इतिहास के पन्नो को पलटने से पता चलता है की इस स्थान की सुंदरता से आकर्षित होकर "तोमर वंश" के राजा "सूरजमल" ने सूर्य मंदिर और सूर्य सरोवर का निर्माण करवाया था, समय के साथ मंदिर अब नष्ट हो गया है परंतु सरोवर के अवशेष अभी भी नज़र आते है , इसी सूर्य सरोवर के नाम से इस स्थान को सूरजकुंड का नाम दिया गया |
यह मेला 1987 से मनाया जा रहा है परन्तु तब यह एक सिमित पहचान बनाए हुआ था इसको अपनी रियल पहचान सन 1989 से मिलने लगी जब यह ग्रामीण मेले ना होकर राज्यस्तरी मेला बन गया | कहने का अर्थ यह है की 1989 के बाद से भारत के किसी एक राज्य को हर साल मेले के थीमराज्य के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जिसमे थीम राज्य को मेला मैदान में एक यादगार दरवाजा या द्वार का निर्माण करना होता है |
सूरजकुंड मेले का पहला थीम राज्य- 1989 में जो थीम राज्य था - वो राजस्थान था1990 में जो थीम राज्य था - वो पशिम बंगाल थापरन्तु 2012 आते आते इस मेले ने अपनी पहचान अंतराष्ट्रीय रूप में बना ली, तथा इसके बाद इस मेले में थीम राज्य के साथ थीम देश को भी जोड़ा गया |
26th - सूरजकुंड मेला- 2012 में पहला सहभागी देश का गौरव "थाईलैंड" को मिला |
30th - 2016 - प्रदेश - तेलेंगाना - देश - चीन और जापान
31th -2017 - प्रदेश - झारखण्ड - देश - मिस्र
31th सूरजकुंड मेले का उद्धघाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, इसके इलावा हरियाणा टूरिज्म विभाग द्वारा इसमे कुछ कॉसमेटिक परिवर्तन किये गए है कहने का अर्थ है की यदि आपने मेले में जाने का मन बनाया है तो इस बार डिजिटल भारत को प्राथमिकता देते हुए एंट्री टिकेट पेपरलेस रहेगी और आपको ऑनलाइन "बुक माय शो " की वेबसाइट से करवानी होगी, जिसमे आपका फ़ोन नंबर प्रयोग होगा और एक बारकोड आपके रजिस्टर फ़ोन नंबर पर आएगा जो आपकी एंट्री टिकेट होगी, अंत में यही कहना चाहता हूँ आपको यह ब्लॉग कैसा लगा अपना सुझाव जरूर भेजे | धन्यवाद
लास्ट 10 HSSC पेपर प्राप्त करने के लिए यहा क्लिक करे - bahudhanya.blogspot.in
बुधवार, 8 फ़रवरी 2017
HOW TO LEARN HARYANA - MLA - MP (LOKSABHA - RAJYASABHA - VIDHANSABHA)
HARYANA's POLITICS
हरियाणा राजनीति की बात करे, तो इसमें जानने को बहुत कुछ है पर इस ब्लॉग में जो हमारा फोकस रहेगा वो होगा आप को सरल व सहज तरिके से हरियाणा की राजनीति को आपके सामने रखना | हरियाणा विधान सभा उत्तरी भारत में हरियाणा राज्य की एकसदनीय राज्य विधायिका है। यानि की (unicameral ) इसका अर्थ होता है जिस राज्य में केवल विधानसभा हो और विधान परिषद ना हो, हरियाणा की विधान सभा चंडीगढ़ राज्य में स्थापित है इस राज्य में विधान सभा की सीट्स 90 है, अर्ताथ 90 (MLA) Member of Legislative Assembly . इनका जो कार्य होता है यह 5 वर्ष का होता हैहरियाणा की विधान सभा
![]() |
| bahudhanya.blogspot.in |
13th - विधानसभा
प्रकार - एक सदनीय
नेतृत्व- :
अध्यक्ष - कंवर पाल, भाजपा से (3 नवंबर, 2014 )
डिप्टी स्पीकर - श्रीमती, संतोष यादव
मुख्यमंत्री - मनोहर लाल खट्टर, भाजपा से (26 अक्टूबर, 2014 )
संरचना - सीटें 90
पोलिटिकल ग्रुप्स -:
BJP (47)
INLD (19)
INC (17)
Independents (05)
BSP (01)
SAD (01)
मीटिंग प्लेस - विधान भवन, चंडीगढ़, इंडिया
लीडर ऑफ़ ओप्पोसिशन - अभय सिंह चौटाला
मिनिस्टर ऑफ़ पार्लियामेंट्री अफेयर्स - राम बिलास शर्मा
चीफ सेक्रेटरी - दपिंदर सिंह ढेसी
प्रमुख सचिव - Sumit Kumar.
आइए जानते है 13th विधान सभा में कौन-कौन से चहरे है, जो MLA के लिए चुने गए है और जाने इनके बारे में इनका इतिहास, केवल एक क्लिक करने पर - HARYANA's MLA
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल (कैबिनेट मिनिस्टर) की जानकारी को विस्तार से देखने के लिए क्लिक यह करे ().
संसद के दो बाघ होते है एक लोकसभा जिसे हम लोअर सदन कहते है और दूसरा राज्यसभा जिसे हम अपर सदन कहते है आइए कुछ और रोचक बाते जानते है जिसका सम्बन्ध हरियाणा से है,16th लोकसभा में हरियाणा से 10 सांसद है जिन्हें आप MP (मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट ) के नाम से भी जानते है इन सभी सांसदों के बारे में हम आपके लिए कुछ विस्तृत जानकारी लेकर आएं है हम उमीद करते है आपको यह पसंद आएगी |
अश्विनी कुमार - करनाल
चरणजीत सिंह रोरी - सिरसा
दीपेंदर सिंह हूडा - रोहतक
धर्मबीर - भिवानी - महेंद्रगढ़
दुष्यंत चौटाला - हिसार
इंदरजीत सिंह राव - गुडगाँव
कृष्ण पाल - फरीदाबाद
राज कुमार सैनी - कुरुक्षेत्र
रमेश चन्दर कौशिक - सोनीपत
रतन लाल कटारिया - अम्बाला
हरियाणा से 5 सीटे है (राज्य सभा) के लिए, जिनका वर्णन इस प्रकार है |
-------------------------------------------------- -------------------------------------------------- ---------
बीरेंद्र सिंह (भाजपा) - जींद
शैलजा (कांग्रेस) - अंबाला
शादी लाल बत्रा (कांग्रेस) - रोहतक
राम कुमार कश्यप (इनेलो) - कुरुक्षेत्र
सुभाष चन्द्र (इंडिपेडेंट) -
तो ये था हरियाणा राजनीति का गलियारा जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए | आप को हमारा यह बाघ कैसा लगा प्लीज अपनी राय देना न भूले, आप सभी को बहुधान्य.ब्लागस्पाट.कॉम की तरफ से रविदास जयंती
की बहुत शुभ कामनाए |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

