मंगलवार, 23 मई 2017

Important Question from Punjab Legislative Assembly for Chandigarh Police Exam and HSSC in Hindi

पंजाब विधानसभा - 2017 (Unicameral ) सदनीय है, वर्तमान में 117 सीट्स है कार्यकाल 5 साल का होता है | वर्तमान में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, और उनकी 117 सीट्स में से 77 सीट्स है , इसके बाद आम आदमी पार्टी 20 सीट्स है और तीसरे नंबर पर - 15 श्रोमणि अकाली दल |


1935 में ब्रिटिश संसद ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 को पारित किया, जिसमें पंजाब विधान परिषद का गठन किया गया, पहला चुनाव 1937 में हुआ था। इन चुनावों में, संघवादी पार्टी ने 95 सीटों पर जीत हासिल की और इसके नेता 'सर सिकंदर हयात खान' ने सरकार की स्थापना की और पंजाब का पहला मुख्यमंत्री बन गए  |




1947 से पंजाब में 15 CM बन चुके है, जिनमे पहले थे कांग्रेस नेता "गोपी चंद भार्गव" जिन्होंने 15 अगस्त 1947 को शपथ ग्रहण की जब भारत ब्रिटिश गोवेर्मेंट से आजाद हुआ था | 13 अप्रैल 1949 को भीम सेन सचर CM बनाये गए, लेकिन 188 दिन बाद दुबारा गोपी चंद भार्गव ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया, परन्तु 20 जून 1951 को पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागु कर दिया गया और यहां 26 मार्च 1952 में विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव करवाए गए | इन चुनाव में दुबारा कांग्रेस नेता भीम सेन सचर पंजाब के CM नियक्त किये गए,1956 में सचर के इस्तीफा देने के बाद परताप सिंह कैरों पंजाब के मुख्या मंत्री बने,1964 तक राज्य की सेवा की और इनके बाद गोपी चंद भार्गव आये परन्तु 15 दिन तक कार्यभार संभाल पाए और इनके बाद राम किशन ने CM पद ग्रहण किया और 2 साल तक इस पद पर एक्टिव रहे और इनके बाद पंजाब में दुबारा राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया(यह शासन 119 दिन चला ) और इसी समय पंजाब में से हरियाणा राज्य की उत्पति हुई (1 Nov 1966).



1 Nov 1966 को जब हरियाणा पंजाब से अलग हो गया तो इनकी विधान सभा भी आपस में बट गयी, और पंजाब के मुख्यमंत्री अब  गुरुमुख सिंह मुसाफिर (INC ) बने | परन्तु 1967 में व्हे चुनाव हार गए और श्रोमणि अकाली दल के नेता गुरुनाम सिंह पंजाब के पहले नॉन कांग्रेस मुख्यमंत्री बने | इसके बाद भी पंजाब में  कई बार राष्ट्रपति शासन लगा, इसके इलावा 1996  से 1997 तक राजिंदर कौर भट्टल  पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी | प्रकाश सिंह बादल ने 1997 में तीसरी बार पद ग्रहण किया और 1964 में कैरोन के इस्तीफे के बाद एक पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। बादल के बाद  कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने किया, जिन्होंने सफलतापूर्वक पूर्ण अवधि की सेवा की। पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं जो 16 मार्च 2017 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता कर रहे हैं।


  • गवर्नर  - विजयेंद्रपाल सिंह  बदनोर

  • सदन का नेता - कैप्टेन अमरिंदर सिंह (INC) 

  • विपक्ष का नेता - H.S. फूलका (AAP)

  • वर्तमान स्पीकर - राणा K.P सिंह (INC) (आनंदपुर साहिब)


                                मंत्री मंडल (कैबिनेट मिनिस्टर)


अमरिंदर सिंह - मुख्यमंत्री, गृह, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, गृह मामलों, न्याय / Chief Minister, Home, General Administration, Personnel, Home Affairs, Justice, Vigilance .


नवजोत सिंह सिद्दू -  स्थानीय निकायों और शहरी विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों, अभिलेखागार और संग्रहालय / Local bodies and Urban development, Tourism & Cultural Affairs, Archives & Museums.


ब्रह्म मोहिन्द्रा - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य / Health and Family Welfare, Research and Medical Education, Parliamentary Affairs.


मनप्रीत सिंह बादल - Finance,Planning & Employment Generation / वित्त, योजना और रोजगार सृजन |


चरनजीत सिंह चन्नी - तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण / Technical Education and Industrial Training.


साधु सिंह धरमसोट - वन, मुद्रण और स्टेशनरी, अनुसूचित जाति और बीसी का कल्याण / Forests, Printing & Stationery, Welfare of SCs and BCs.


त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा - ग्रामीण विकास, पंचायत, जल आपूर्ति और स्वच्छता / Rural Development, Panchayats, Water Supply and Sanitation.


राणा गुरजीत सिंह - सिंचाई और बिजली / Irrigation and Power.


अरुणा चौधरी - राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा के लिए / Minister of State (Independent Charge) for Higher Education and School Education.


रजिया सुल्ताना - मालेरकोटला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  - लोक निर्माण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बच्चों के विकास के लिए / Public Works Department, Social Security, Development of Women and Children.


                             President's rule in Punjab 


                  From                        To                                   Days



  •      20 June 1951            17 April 1952                     302 days
  •       5 July 1966             1 November 1966                119 days
  •     23 August 1968        17 February 1969                178 days
  •     14 June 1971            17 March 1972                     277 days
  •     30 April 1977           20 June 1977                        51 days
  •     17 February 1980     6 June 1980                         110 days
  •     10 October 1983     29 September 1985               1 year, 354 days
  •     11 June 1987         25 February 1992                   4 years, 259 days




























             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें